बुधवार, 4 अप्रैल 2012

महाराष्ट्र में बंद नहीं होगी ¨ हिंदी की पढ़ाई

मुंबई, महाराष्ट्र में हिंदी पांचवीं कक्षा से अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाई जाती रहेगी। महाराष्ट्र विधान परिषद में सोमवार को राज्य के शिक्षा मंत्री राजेंद्र दर्डा ने यह आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र राज्य शिक्षण परिषद ने नए पाठ्यक्रम में हिंदी को अनिवार्य विषय की सूची से हटाने की सिफारिश की थी। विधान परिषद सदस्य कपिल पाटिल ने पिछले सप्ताह सदन में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार को इस विषय पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए कि वह पांचवीं कक्षा से हिंदी की अनिवार्यता क्यों समाप्त करना चाहती है? उनकी मांग के बाद विधान परिषद में इस विषय पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री दर्डा ने कहा कि महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय एकात्मता के सिद्धांत के तहत त्रिभाषा फार्मूले को स्वीकार किया था। हिंदी राष्ट्रभाषा है, इसलिए भविष्य में भी पहले की तरह पांचवी कक्षा से हिंदी की पढ़ाई होती रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें